फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेल्हा के 313 बच्चों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में मिली सफलता

Fri, 21 Apr 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 -23 में जिले के 313 बच्चों ने सफलता अर्जित की है। मानधाता विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाबसिंह के कुल 19 बच्चों ने सफलता प्राप्त की। टॉप टेन की सूची में प्रांजल सिंह को तीसरा, अनमोल अग्रहरि, अमन श्रीवास्तव को चौथा, यशिका वर्मा को सातवां स्थान मिला हैं। सफल बच्चों को आगे की पढ़ाई करने के लिए 48,000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर विकास खंड के मिडिल स्कूल डोंडपुर के अब्दुल रसीद, मो. असद का चयन होने पर हेडमास्टर एमएन मिश्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर रामयज्ञम मौर्य, यमुना प्रसाद मिश्र, अर्चना उपाध्याय मौजूद रहीं। इसी तरह यूपीएस नारायणपुर में आचल शर्मा, शालिनी, सरायआनादेव में महक शर्मा, बाल मुकुंद मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल पूरेनेवाजी के तनुज शुक्ला, निखिल पांडेय, प्रज्ञा सरोज, यूपीएस भटनी में आशा, मिडिल स्कूल रेडी के रुपेश यादव, अमृता पाल, यशपाल, सृष्टि विश्वकर्मा, आदर्श पाल का चयन होने पर शिक्षकों ने बधाई दी है। बेलखरनाथधाम ब्लाक के मिडिल स्कूल जैतीपुर की ऋचा, बाल कुमार, रितु वर्मा, आदर्श, अंजली, प्रिंस, रुपेश का चयन किया गया है। बाबागंज ब्लाॅक के सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के दीप्ति साहू, मानसी और राजकुमार का चयन होने पर शिक्षक आलोक कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें