ेालगंज पुलिस द्वारा पकड़ा गया तस्करी को ले जाया जा रहा गोवंश लदा ट्रक। संवाद
तस्करी के लिए ट्रक पर लदे 27 गोवंश बरामद, आरोपी गया जेल
फोटो17
लालगंज। कोतवाली पुलिस ने तस्करी के लिए ट्रक पर लादकर ले जाए जा रहे 27 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
लालगंज कोतवाल कमलेश पाल के निर्देश पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह रविवार की रात गश्त पर निकले थे। इस दौरान सूचना मिली की वीरसिंहपुर गांव के बाग में ट्रक पर गोवंश को तस्करी के लिए लादा जा रहा है। चौकी प्रभारी ने दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके पर खड़ी ट्रक की तलाशी ली तो उस पर 27 गोवंश लदे मिले। पुलिस गिरफ्त में आए लालगंज के गोविंदपुर निवासी कल्लू यादव समेत ट्रक कब्जे में लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने ट्रक पर लदे गोवंश को उतरवा कर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी कल्लू को जेल भेज दिया। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद