फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष की कैद

Fri, 13 Oct 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम आलोक द्विवेदी की कोर्ट ने सात वर्ष की बालिका से दुष्कर्म करने के दोषी जेठवारा के दुकानदार मुरली गुप्ता को 25 वर्ष कैद कैद की सजा सुनाई। पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया।अन्य आरोपी मुन्ना व नंचू को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

वादी मुकदमा के अनुसार 10 सितंबर 2019 की शाम उसकी बेटी गांव में ही दुकान पर घर का सामान खरीदने गई। दुकानदार मुरली गुप्ता ने दो अन्य आरोपियों की मदद से वादी की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी होने पर मुख्य आरोपी के सहयोगियों ने वादी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी व अशोक त्रिपाठी ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें