जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के चकमठिया निवासी जड़ावती का आरोप है कि फतनपुर थाना क्षेत्र के कुछ लोगों ने स्वयं को दिलीपपुर का राजा बताते हुए उसे जमीन बेची थी। जमीन के लिए उससे 22 लाख रुपये लिए गए थे। बैनामा कराने का दबाव बनाने पर स्वयं को राजा बताने वाले लोग महिला को जान से मारने की धमकी देने लगे। एकमुश्त पैसा डूबने के गम में उसके पति संतलाल की मौत भी हो चुकी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत फतनपुर पुलिस से की है। संवाद