फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की जगह जगह निंदा, वकीलों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो----
विज्ञापन

आतंकी हमले की जगह-जगह निंदा, वकीलों ने फूंका पुतला
लालगंज/सगरा सुंदरपुर/सांगीपुर(ब्यूरो)। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय अर्ध सैनिक बल के जवानों की शहादत को लेकर तहसील परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोगों ने तहसील गेट से कोतवाली होते हुए नगर के इंदिरा चौक पर आतंकवाद के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए मार्च निकाला। मार्च के दौरान वकीलों ने आतंकवाद तथा पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। यहां इंदिरा चौक पर अधिवक्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर राम मोहन सिंह, हरिशंकर द्विवेदी, अनिल महेश, राजेश तिवारी, इरफान, शैलेंद्र सिंह समेत तमाम अधिवक्ता रहे। वहीं दोपहर बाद नगर के इंदिरा पार्क में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में जुटे। सिर झुकाकर वीर जवानों को नमन किया। इसका संयोजन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष शत्रुघभन शुक्ला, पप्पू तिवारी, सिंटू मिश्र, रमेश कौशल, मो. मुकीम समेत कई लोग रहे। इसके पहले सिविल कोर्ट में बार व बेंच की संयुक्त शोकसभा सिविल जज विनीत यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहीद सैनिकों के बलिदान को नमन किया गया। शोक सभा का संयोजन एवं संचालन संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, आशीष तिवारी, राजेश सरोज, समेत कई लोग रहे। उधर, सगरा सुंदरपुर बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष जाकिर अली की अगुवाई में व्यापारियों ने पुलावामा में शहीद हुए सैनिकों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस घटना को अपूर्णनीय क्षति बताया। इस मौके पर कृपाशंकर जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, अतीक, सैफ अली, साकिर अली, जाकिर अली, श्याम जी जायसवाल समेत कई लोग रहे। सांगीपुर में भी व्यापार मंडल के लोगों ने जम्मू में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें