20 cattle loaded on truck recovered
कोतवाली पुलिस ने तस्कारी के लिए ट्रक पर लादे गए 20 गोवंश बरामद किए हैं। गोवंश मुक्त कराते हुए पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल को सूचना मिली कि चंदापुर गांव के समीप बाग में तस्कर गोवंश ट्रक पर लादकर तस्करी के लिए ले जाएंगे।
जिसके बाद कोतवाल ने पुलिस की एक टीम को लगा दिया। मंगलवार की सुबह पांच बजे पुलिस ने चंदापुर गांव स्थित आंवले के बाग में छापा मारकर ट्रक पर तस्करी के लिए लादे गए 20 मवेशियों को बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रक चालक समेत गोवंश तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से गोवंश मुक्त कराकर स्थानीय लोगों के सुपुर्द कर दिया। यहां पूछताछ के बाद पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर कोतवाली लौट आई।
मामले में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात गोवंश तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि बरामद ट्रक के नंबर की डिटेल निकलवाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां रमनी का पुरवा में पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यहां पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियिम ा केस दर्ज कराया गया है। संवाद