फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ वातावरण में उभरती है विकास की सोच : प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 28
विज्ञापन

स्वस्थ वातावरण में उभरती है विकास की सोच : प्रमोद
संग्रामगढ़ के अर्रो नेवढ़िया में पीएचसी का हुआ उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। स्वस्थ वातावरण में ही विकास की सोच उभरती है। ऐसे में लोगों का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहना चाहिए। यह बातें रामपुर खास विधान सभा के अर्रौ नेवढ़िया में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहीं। उन्होंने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव की मौजूदगी में अस्पताल का फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वस्थ मनुष्य ही स्वस्थ वैचारिकता के साथ विकास की सोच रखा करता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र गरीब तबके के मरीजों के उपचार के लिए सुगम स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा ने अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. नन्हेलाल यादव ने किया। इसके पूर्व मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद ने रामपुर खास में 32 पुरवों को विद्युतीकरण के साथ ही महमदपुर में नहर पुल की सौगात दी। कार्यक्रम में सीएचसी संग्रामगढ़ प्रभारी डा. मनोज सिंह, डा. अजय गुप्ता, प्रधान घनश्याम सरोज, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आशीष तिवारी, राजकुमार जायसवाल, निसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें