फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 35 गांवों में 19 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छीपुर गांव के पास मंगलवार देर रात टॉवर पोल से एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इसकी वजह से रानीगंज उपकेंद्र के नार्थ फीडर के उपकरण जल गए। गड़बड़ी के कारण 35 गांवों में 19 घंटे बिजली गुल रही। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रानीगंज उपकेंद्र क्षेत्र में लच्छीपुर से दरियापुर गांव के पास मंगलवार की रात करीब 11 बजे टॉवर पोल से उपकेंद्र पर आई एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा। गनीमत रही कि 35 गांवों की बिजली आपूर्ति में एचटी लाइन का करंट नहीं दौड़ा। शार्टसर्किट के चलते रानीगंज उपकेंद्र के नार्थ फीडर के कई उपकरण जल गए।
फीडर के उपकरण जलने से पूरे गोसाई, बीजेमऊ, सहजवार, भटपुरवा, रूपीपुर सहित 35 गांवों के उपभोक्ता बिना बिजली के परेशान हुए। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेकर रानीगंज एसडीओ अखिलेश जायसवाल ने कर्मचारियों की मदद से मरम्म्त काम शुरू कराया। बुधवार की शाम करीब सात बजे फीडर पर लोड देकर जांच की गई। इसके बाद गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन



लोकल फाॅल्ट फीडर बंद, दो दिन से कई गांवों की बिजली गुल
पांडेय तारा उपकेंद्र के ईस्ट फीडर में लोकल फाॅल्ट की वजह से कई गांवों के लोग परेशान हैं। बताया गया कि दो दिन पहले से फीडर अचानक ट्रिप हो गया। इस वजह से बिजली गुल हो गई। इसकी शिकायत जेई से लेकर एसएसओ तक की गई। लोगों ने परेशानी बताई, लेकिन बुधवार शाम तक मरम्मत नहीं कराई गई।
पांडेयतारा विद्युत उप केंद्र के निर्भय पट्टी, अवधानपुर ,बिलासगंज, पांडेतारा, चंदेलेपुर ,भोजेमउ , हरिपालमऊ, छानापार , बगेवरा गांव के लोगों लोगों में बिजली कर्मचारियों की उदासीनता से आक्रोश है। उपकेंद्र के जेई सहदेव यादव ने बताया कि उपकेंद्र पर मरम्मत के लिए कर्मचारियों की कमी है। नए कर्मचारियों की जल्द ही तैनाती हो जाएगी। गड़बड़ी खोजने में समय लग रहा है। दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है, आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें