फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कर ट्रामासेंटर सेंटर का सीएम करेगें उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करने के लिए 27 को आ सकते हैं सीएम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 27 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रतापगढ़ आ सकते हैं। भूमि पूजन करने के बाद वह जनपद में बने तीन ट्रामासेंटर और सौ बेड के महिला अस्पताल का उद्घाटन भी कर सकते हैं। जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।पुलिस लाइन में उनका उड़न खटोला उतरेगा। यहां से वह पूरे केशवराय पहुंचकर मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कर सकते हैं। इसके अलावा बनकर तैयार तीन ट्रामा सेंटर और सौ बेड के अस्पताल का भी उद्घाटन कर सकते हैं। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि उम्मीद है कि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करने के लिए आएंगे। हालांकि अभी लिखित जानकारी नहीं मिली है। एक मार्च से मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें