समस्याओं के समाधान के लिए तहसील और संग्रामगढ़ थाने में दिए मांगपत्र का समाधान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन अ के लोग 22 मई को तहसील में पंचायत लगाएंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विगत 7 मार्च से तहसील में प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन कोई कार्रवाई तहसील प्रशासन से नहीं की जा रही है। अगर पंचायत के बाद भी इसका निस्तारण नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास पर अनशन किया जाएगा। इस दौरान रामलाल मौर्य, लालजी पटेल, रामदीन यादव आदि लोग मौजूद रहे।