फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामाजिक योगदान पर कृष्णा को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन

स्वामी करपात्री सभागार का सांसद ने किया लोकार्पण
अधिवक्ता हितों की हर लड़ाई लड़ने का दोहराया संकल्प
लालगंज(ब्यूरो)। नगर स्थित तहसील में शुक्रवार को जिले के सांसद हरिवंश सिंह ने सांसद विकास निधि से बने स्वामी करपात्रीजी महराज स्मृति अधिवक्ता सभागार का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि स्वामी करपात्रीजी ने देश को एक ऐसी विचारधारा सौंपी है जिससें राष्ट्रीय चरित्र को मजबूत मिल सकी है। उन्होंने कहा कि वह सदैव अधिवक्ताओं के सम्मान के प्रति वचनबद्ध रहते हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाते रहेेंगे। कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई वह सदैव पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने सांसद हरिवंश सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रामललन वर्मा ने किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विकास मिश्र, उपाध्यक्ष राजेश सरोज, महामंत्री आशीष तिवारी, संदीप सिंह, कालिका प्रसाद पांडेय, अनूप पांडेय, नसीम अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव, अरुण दादा, संजय सिंह, रमेश कोरी, महताब, विनोद मौर्य, पारसनाथ सरोज, जय प्रकाश शुक्ल, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें