कस्तूरबा आवासीय स्कूलों में विभिन्न पदों के लिए हुई काउंसलिंग में विज्ञान और गणित के एक भी अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग नहीं कराई। पहले विभिन्न पदों के लिए 551 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। सोमवार और मंगलवार को हुई काउंसलिंग में 140 अभ्यर्थियों ने अपने मूल अभिलेख से मिलान कराया है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।