आठ पर दहेज उत्पीड़न का केस
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रानी माहेश्वरी नगर निवासी महेश प्रसाद केशरवानी ने अपनी बेटी नेहा की शादी पड़ोसी जनपद इलाहाबाद नवाबगंज खगलापुर निवासी विकास पुत्र केशरीलाल के साथ 4 अप्रैल 2016 में की थी। शादी के समय महेश ने अपनी बेटी को हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया। शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यही नहीं कुछ दिन पूर्व ससुरालियों ने नेहा को मार पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पिता महेश प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने महेश की तहरीर पर पति विकास पुत्र केशरीलाल, केशरीलाल पुत्र हरिशंकर, प्रभावती देवी पत्नी केशरीलाल, माधुरी पत्नी केशरीलाल, संदीप कुमार, आकाश, प्रदीप, मनीष के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ समेत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।