फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14.12 करोड़ रुपये से भरेगी एमडीएम की झोली, पांच माह से नहीं मिला था बजट

विज्ञापन
14.12 crores received for mid-day meal after five months
विज्ञापन
जिले के 3264 स्कूलों में मिड डे मील के लिए शासन ने पांच माह बाद 14.12 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। स्कूलों के खाते में अगले सप्ताह से धनराशि पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन

जिले के 3264 स्कूलों के 2,85,598 बच्चों को पका-पकाया भोजन परोसने के लिए प्रतिमाह कनवर्जन कॉस्ट के रूप में सब्जी, तेल, मसाला खरीदने के लिए धनराशि दी जाती है। अप्रैल माह से शिक्षासत्र तो प्रारंभ हुआ, मगर अभी तक स्कूलों को कनवर्जन कॉस्ट नहीं भेजी गई थी।
अब शासन ने 14.12 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। प्राइमरी स्कूलों में 4.95 रुपये और मिडिल स्कूलों में 7.45 रुपये प्रति बच्चे की दर से भुगतान किया जाता है। कनवर्जन कॉस्ट न मिलने से हेडमास्टरों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन

एमडीएम की कनवर्जन कॉस्ट की रकम भेजने के लिए 14.12 करोड़ रुपये का बजट मिला है। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में एमडीएम के खाते में धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी जाएगी। जिले के सभी स्कूलों को पांच माह की कनवर्जन कॉस्ट मिलेगी। भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें