फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर से हाईवे की पुलिया क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो..
सालभर से हाईवे की पुलिया क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है हादसा
सांगीपुर (ब्यूरो)। अठेहा-लालगंज हाईवे की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सांगीपुर बाजार से एक किलोमीटर पहले घुइसरनाथरोड पर हाईवे की पुलिया लगभग एक साल से बीचोबीच क्षतिग्रस्त हो गई है। आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिया पर दुर्घटना से बचाव के लिए ईंट-पत्थर डालकर अवरोध लगाया गया है। क्षतिग्रस्त पुलिया पर बाइक सवार आए दिन चुटहिल होते रहते हैं। पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। बावजूद इसके अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें