सूचना क्रांति के जनक और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि उच्च तकनीक से युक्त एक समृद्ध देश बनाने का संकल्प लेकर देश को जो दिशा दी, उसी का अनुसरण करके भारत समृद्ध राष्ट्र के रुप में दुनिया में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार में शामिल करके युवाओं का उत्साह बढ़ाया। शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि जिस डिजिटल इंडिया की बात पीएम आज कर रहे हैं, पूर्व प्रधानमंत्री ने उसकी स्थापना 1984 में की थी। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका विरोध करते हुए कहा था, यह सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है। कांग्रेसियों ने भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। इस मौके पर वीके सिंह, इरफान अली, यमुना प्रसाद पांडेय, सुरेश शुक्ला, प्रेमशंकर द्विवेदी, सुरेश मिश्र, महेंद्र सिंह, रामजी चौबे, प्रदीप सौरभ, मो. बेलाल, लालप्रताप यादव आदि मौजूद रहे।