पुलिस विभाग के 15 दिवसीय विशेष अभियान में कुल 129 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। अलग-अलग मामलों के कुल 129 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। लालगंज सर्किल से 39, रानीगंज के 28, नगर क्षेत्र के 26, पट्टी के 18, सदर व कुंडा सर्किल क्षेत्र के नौ-नौ वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी 15 दिन के अंदर हुई है। बताया कि सफलता पर अभियान को अनवरत जारी रखने का निर्देश एसपी दीपक भूकर ने दिया है।