फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारहवीं पास सहायिकाएं बनेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत सहायिकाएं अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी। शर्त यह कि उन्हें बारहवीं पास होना चाहिए और उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पदोन्नति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन




जिले के बाल विकास विभाग में 1211 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के पद खाली हैं। इन पदों के लिए नई भर्ती होेने से पहले आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में से पचास प्रतिशत सहायिकाओं से भरे जाएंगे। विभाग ने अब इन सहायिकाओं को पदोन्नति देकर आंगनबाड़ी बनाया जाएगा।
प्रमोशन उन्हीं सहायिकाओं को मिलेगा, जिन्होंने बाकी शर्तों के साथ कम से कम पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। मानक पूरा करने वाली सहायिकाएं आनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विभाग ने पोर्टल तैयार कर लिया है, जल्द ही विज्ञापन जारी होने वाला है।
विज्ञापन




आंगनबाड़ी के जितने पद रिक्त हैं, उनमें से 50 प्रतिशत पदों पर सहायिकाओं को पदोन्नति दी जाएगी। हर परियोजना से आंगनबाड़ी के रिक्त पदों की सूची मांगी गई है। अधिकतर परियोजनाओं की सूची आ गई है। जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। ज्योति शाक्य , जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें