घुइसरनाथधाम (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम देऊम में संगम पांडेय की चाय पान की दुकान है। मंगलवार को शाम चार बजे के करीब दुकान पर संगम के साथ उसका बेटा पंकज समेत आधा दर्जन ग्राहक मौजूद थे। अचानक आंधी आने से एक विशालकाय आम का पेड़ दुकान पर जा गिरा। गनीमत रही कि दुकान के जिस हिस्से में लोग बैठे थे, उसके दूसरी ओर पेड़ गिरा। पेड़ गिरने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में दुकान के नीचे फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया।