फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ कराएंगे जर्जर एनएम सेंटरों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शासन ने जिले में क्षतिग्रस्त एएनएम सेंटरों की मरम्मत की जिम्मेदारी डीपीआरओ को सौंपी है। सीडीओ ने डीपीआरओ से सेंटरों की सूची मांगी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बेल्हा के ज्यादातर एएनएम सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुविधा नहीं होने से रात तो दूर दिन में भी लोग सेंटर पर जाना उचित नहीं समझते हैं। देखरेख नहीं होने से एएनएम सेंटरों की दिनोंदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। शासन ने अब इसे गंभीरता से लेते हुए पहले जर्जर हो चुके उन 50 एएएनएम सेंटर को मरम्मत करवाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी है। इस मामले में डिप्टी सीएमओ एसके सिंह का कहना है कि प्रत्येक ब्लाक के जर्जर तीन-तीन एएनएम सेंटर की सूची डीपीआरओ ने मांगी थी। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया कि आदेश आया है। सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें