पीलीभीत। खनन के मामले में मौके पर पहुंचकर तहसीलदार को फोन करके अभद्रता करने के मामले में जरा चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सीओ सिटी को विभागीय जांच सौंपी है।
गजरौला थाने की जराचौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पिछले दिनों पूरनपुर रोड पर एक जगह खनन की सूचना पर गए थे। यहां उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इतना ही नहीं चौकी प्रभारी ने मौके से तहसीलदार को फोन मिला दिया। खनन के मुद्दे को लेकर दोनों में बहस हुई। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने तहसीलदार से फोन पर अभद्रता की। तहसीलदार ने इसकी शिकायत एसपी से की। जिसके बाद एसपी ने बुधवार को चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। संवाद