फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद दिल्ली के इमाम का पुलता फूंका, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शाही जामा मस्जिद दिल्ली के इमाम का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नोरबाजी की गई। उन्होंने केंद्र सरकार से इमाम के दिए विवादित बयान को हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार दोपहर को अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैय्यद अहमद बुखारी ने देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, असम, केरल, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। यह पूरी तरह से हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इमाम का पुतला दहन किया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और बयान देने वाले शाही जामा मस्जिद के इमाम पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुतला दहन करने वालों में उत्तम अग्रवाल, अमन गुप्ता, श्रीकृष्ण भारती, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार वर्मा, उमेश शेर सिंह, अभिषेक पांडेय, प्रिंस, गोपाल भोजवाल आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें