फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नदी में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा घारम के पास रपटुआ नदी में गिरे पेड़ से फंसा हुआ एक अज्ञात युवक का शव खोजा है। मृतक की आयु करीब 38 वर्ष बताई गई है। शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है। कीड़े पड़ जाने के कारण शव पूरी तरह से विकृत हो चुका है। पुलिस के अनुसार, काफी प्रयास करने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक लाल रंग की शर्ट, नीला लोअर पहना हुआ था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे तब उन्होंने यह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शिनाख्त कराने के लिए मृतक के शरीर पर मिले कपड़े संभाल कर रख लिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर मृतक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें