फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा से मजदूरी कर लौटे युवक ने गांव के बाहर फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव उमराखान मैं जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। गांव उमराखान सिंह निवासी अरुण कुमार (30) का गांव के बाहर अर्जुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे लटका शव मिला। सूचना पुलिस के दी गई। सुबह ही युवक किच्छा से मजदूरी कर घर लौटा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव उमराखान सिंह निवासी चंद्रपाल जोशी का पुत्र अरुण कुमार अपने परिवार एवं छोटे भाई विकास कुमार के परिवार के साथ किच्छा में रहता था। उसका सबसे छोटा भाई अनुज गांव में अपनी मां मीना देवी एवं पिता चंद्रपाल के साथ रह रहा है। अरुण कुमार मंगलवार को सुबह किच्छा से अपने घर आया। इसके बाद वह घर से चला गया। गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित गांव निवासी नत्थूलाल के खेत में खड़े अर्जुन के पेड़ पर दोपहर में किसी ग्रामीण का शव लटका देखा। ग्रामीण ने युवक के घर सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक की आत्महत्या को लेकर परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें