घायल जिला अस्पताल रेफर
आसपास खेतों में काम कर रहे लेागों से सूचना मिलने पर घरवाले पहुंचे। उन्होंने अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ सतीश शुक्ला और कोतवाल अशोक पाल ने सीएचसी पहुंचकर अनुज से घटना के बाबत जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर गांव के ही रमेशचंद्र, कुशलेश और शिवनेस के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिवनेश और कुशलेश सगे भाई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।