फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पांच दिन पहले पत्नी की विदा कराने गए युवक की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 02 Oct 2022 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

युवक तीन दिन पहले अमरिया में नहर के पास बेहोश मिला था। युवक के परिवार वालों ने ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में पत्नी की विदा कराने ससुराल गए गांव भूड़कोनी निवासी अजय सिंह (22) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले अजय बेहोशी की हालत में नहर किनारे मिला था। परिवार वालों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक के परिवार वालों ने ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव भूड़कोनी निवासी रूपलाल ने बताया कि उनका पोता अजय सिंह की चार माह पहले जहानाबाद के गांव बिंदुआ निवासी शारदा देवी के साथ शादी हुई थी। कुछ दिन पहले श्राद्ध शुरू होने पर उसकी पत्नी मायके गई। उसकी विदा कराने अजय पांच दिन पहले ससुराल गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने विदा नहीं की। मारपीट कर बाइक भी छीन ली।

आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर घर से भगा दिया। तीन दिन पहले अमरिया में नहर के पास लोगों ने अजय को बेहोशी हालत में देखा। एक ग्रामीण ने अजय की पहचान करते हुए परिवार वालों को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, मगर वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। अमरिया इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि अजय सिंह के पिता चंद्रपाल की ओर से तहरीर मिली है। उसी आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें