फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक पलटने से युवक की मौत

Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
टाटा मैजिक पलटने से युवक की मौत
विज्ञापन
माधोटांडा रोड पर मथना जप्ती के पास चालक को झपकी आने पर टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें नवी हसन पुत्र मोहम्मद नवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। राहगीरों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खतऊआ बरखन निवासी 19 वर्षीय नवी हसन ने टाइगर रिजर्व से सटे सेल्हा मियां के उर्स में सर्कस लगाया था। उर्स खत्म होने पर बुधवार सुबह वह सर्कस का सामान टाटा मैजिक में लादकर अपने घर लौट रहा था। उसके साथ पिता मोहम्मद नवी और नन्हें लाल भी थे। टाटा मैजिक इश्तियाक चला रहा था। माधोटांडा रोड पर मथना जप्ती के पास पहुंचने पर चालक इश्तियाक को झपकी आ गई। तभी टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे टाटा मैजिक में सवार चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां नवी हसन को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके अलावा अन्य हादसे में बरेली जिले के ही देवरनियां थाना क्षेत्र के मोगरी नवादा गांव निवासी फईम अंसारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें