फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

Sun, 08 Oct 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो । स्रोत - परिजन
विज्ञापन
बीसलपुर। दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक की शनिवार को मौत हो गई। शुक्रवार को नगर में पटेलनगर की पुलिया के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं थीं। इस हादसे में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी संजय कुमार, सुरजीत यादव, गांव गुलैंदा निवासी आकाश कुमार और राजेश कुमार घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घायलों को हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय आकाश पुत्र हरनाम दास की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आकाश की मौत से उनके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें