फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खारजा नहर में नहाते समय युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर कराई खोजबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र में साइफन पुल के निकट खारजा नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया, जबकि उसके साथी को वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने बचा लिया। माधोटांडा पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की खोजबीन कराई पर उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के हल्दीडेंगा क्षेत्र में साइफन पुल है। रविवार दोपहर बाद कुछ युवक खारजा नहर में नहाने पहुंचे। इस दौरान दो युवक डूबने लगे। नहर क्षेत्र में मौजूद कुछ क्षेत्रीय लोगों ने तैर कर एक युवक की जान बचा ली, जबकि दूसरा पानी में जाने से बह गया। घटना के बाद उनके दो साथी भाग गए। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई पर युवक का सुराग नहीं लग सका। एसओ अचल कुमार ने बताया कि युवक कहां का रहने वाला है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें