फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में नहाते वक्त युवक डूबा, कई घंटे बाद मिला शव

Wed, 21 Jun 2023 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। कस्बे से गुजरने वाली बीसलपुर ब्रांच नहर में गांव मरौरी निवासी 40 वर्षीय भजनलाल नहाते समय डूब गए। कई घंटे बाद उनका शव निकाला जा सका। वह दोस्तों के साथ नगर में नहाने गए थे।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी भजन लाल गांव के सामने से गुजरने वाली बीसलपुर ब्रांच नहर में गांव के लोगों के साथ नहाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए। काफी समय बाद भी वह नहीं दिखे तो साथियों ने उन्हें तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना नहर विभाग को दी। इसके बाद नहर का पानी कम कराया गया।
गोताखोरों ने ग्रामीणों की मदद से भजनलाल के शव को नहर से बाहर निकाला। भजन लाल की दो बेटी व एक बेटा है। घटना के बाद से पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें