फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्यूरिया में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक शाहरूख खान
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में शाहरुख खान की संदिग्ध हालात मौत हो गई है। पत्नी और मां ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी अतुल कुमार और सीओ प्रतीक दहिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मां सुनहरी बेगम ने बताया कि शाहरुख खान का सात माह पूर्व अलीशा से निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच कुछ मनमुटाव रहता था। इसे लेकर आए दिन घर में विवाद भी होता था। सोमवार रात लगभग तीन बजे शाहरुख के कमरे से चीखने की आवाज आई। परिवार के लोग जब वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। काफी देर खटखटाने पर अलीशा ने दरवाजा खोल। कमरे में फर्श पर शाहरुख का शव पड़ा था। उसके गले पर निशान थे। परिवार के लोगों ने अलीशा से शाहरुख की मौत के बारे में पूछा तो वह घर से भाग गई। सुनहरी बेगम ने अलीशा पर शाहरुख की हत्या का शक जताया है।
इधर, अलीशा ने बताया है कि उसका निकाह परिवार की बिना रजामंदी के हुआ था। इस कारण घर में अक्सर विवाद रहता था। सोमवार शाम नौ बजे शाह बाबा की मजार से आने के शाहरुख का भाइयों के साथ विवाद हाेने लगा। कुछ देर बाद शाहरुख ने अलीशा को सोने भेज दिया। अलीशा का कहना है कि सुबह साढ़े तीन बजे उसने पति शाहरुख को फर्श पर मृत पाया। अलीशा ने शाहरुख के भाइयों और मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूचना पर एएसपी अनिल कुमार यादव और सीओ प्रतीक दहिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

-
वर्जन:
सूचना के आधार पर शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पारिवारिक विवाद का मामला है। इसकी जांच की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। - अनिल कुमार यादव, एएसपी पीलीभीत

मृतक शाहरूख खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें