फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बनकटी मार्ग पर ललपुरिया-बिलगमा के बीच हुआ हादसा, तीन जख्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया। पीलीभीत-बनकटी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत तो तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
शहर के मोहल्ला अलीगंज देशनगर निवासी धर्मपाल (28) पुत्र छोटेलाल बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर साथियों संग चीनी मिल आ रहा था। पीलीभीत-बनकटी मार्ग पर ललपुरिया-बिलगमा के बीच ट्रैक्टर-ट्राली को दूसरे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मपाल की माैत हो गई। साथी प्रेम स्वरूप तो दूसरे ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार लाखन व मुकेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें