पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पूरनमल के रहने वाले वरुण (30) की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वरुण की छह साल पहले शादी हुई थी। मोहल्ले में वरुण के घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की चर्चा है। हालांकि परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने बीमारी से मौत की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि बीमारी के चलते युवक की मौत हुई है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है। संवाद