फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी में डूबकर युवक की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। मछली पकड़कर लौट रहे युवक की देवहा नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी 43 वर्षीय पप्पू मंगलवार सुबह देवहा नदी से मछली पकड़ने गए थे। मछलियां पकड़कर जब वह घर लौट रहे थे तभी पैर फिसलने से नदी में जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। किसानों ने जब तक उन्हें नदी से बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। पप्पू के दो भाइयों में कल्याण सरदारनगर और मैकूलाल बीसलपुर में रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें