कलीनगर। माधोटांडा कस्बे में शुक्रवार शाम एक युवक की विषाक्त पदार्थ खा लेने के बाद हालत बिगड़ गई। माधोटांडा सीएचसी से युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
माधोटांडा निवासी देव कुमार (40) ने शुक्रवार को घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी के बाद परिजनों में खलबली मच गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार दिया, हालत में सुधार न होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
एसओ अचल कुमार ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।