पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के लदपुरा में शराब पीने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। गांव के रामस्वरूप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब छह बजे गांव का गुड्डू उनके पुत्र महेंद्र पाल के साथ पीलीभीत से गांव आया था। रास्ते में उनके पुत्र ने गुड्डू को शराब पीने से मना किया। इस पर महेंद्र ने अपने भाई कृष कुमार के साथ मिलकर उनके पुत्र से मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। आरोपी हत्या की धमकी देकर चले गए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद