फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर गांव पहुंचे युवक के साथ दो लोगों ने मारपीट की। लोहे की राॅड लगने से युवक जख्मी हो गया। आरोपियों ने पीड़ित की जेब से 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा निवासी गोविंद ने बताया कि वह हरिद्वार में काम करने गया था। वहां पर बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी मनोज और पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लहिया निवासी शिवम भी काम करने पहुंचे। सभी एक ही कमरे में साथ रहते थे। आरोप है कि मनोज और शिवम ने गोविंद से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, जब उसने मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से लोहे की राॅड से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे वह बेहोश हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल उसे बचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को थाने लाया गया। जहां से पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया किसी काम से बाहर आया हूं। थाने जाकर मामले को देखता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें