पीलीभीत। उत्तराखंड के रुद्रपुर से कुछ वर्ष पूर्व चोरी की गई बाइक को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को दबोच लिया। उसके अन्य तीन साथी मौके से भाग गए।
सुनगढ़ी थाने के दरोगा विपुल कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक को बेचने के लिए माधोटांडा से पीलीभीत की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने लदपुरा न्यू बाइपास पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन उसको पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम आरिफ निवासी भिकारीपुर थाना सुनगढ़ी बताया। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि उक्त बाइक को चार लोगों ने मिलकर रुद्रपुर बैंक आफ बडौदा के पास से चुराया था। उसके तीन साथी इश्तयाक निवासी भिकारीपुर, तिलकराम निवासी भगामोहम्मदपुर, नफीस पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी भिकारीपुर हैं। आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है।