मझोला में हो रहे फुटबाल मैच में गोल दागने का प्रयास करते खिलाड़ी स्रोत आायोाजक
मझोला। कस्बे में चीनी मिल के खेल मैदान पर चल रहे श्री गुरु गोविंद सिंह फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन भिंडारा एवं पीलीभीत की टीमों के बीच मैच खेला गया। पीलीभीत टीम ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से मैच जीत लिया। पीलीभीत की तरफ से यश, समीर और वंश ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल दागे। दूसरा मैच बनारस ओर नेपाल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। अंत तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट में भी बराबरी रही। बाद में बनारस ने यह मैच 7-6 से जीत लिया। संवाद