बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव सुहेला में खेत से रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने गोली मारने का आरोप लगाया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव सुहेला निवासी मनीश का गांव के बाहर खाली पड़े खेत में झोंपड़ी डालकर रह रहे साधु से रास्ते को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व भी रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि रविवार की मनीश सुबह पांच बजे के करीब खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान साधु ने उसे गोली मार दी। जो युवक की कोख में लगी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गए। गोली लगने की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद हालात गंभीर होने पर उसे बरेली में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर सीओ बीसलपुर और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्यों को एकत्र किया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।