पीलीभीत के पूरनपुर में चार बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवक ने दुष्कर्म किया। शादी की जिद करने पर इनकार कर दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी सतेंद्र भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे है। वह पति को छोड़ चुकी है। सतेंद्र भदौरिया ने उसकी गरीबी का फायदा उठाकर और रुपयों का लालच देकर उसे फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया।
Bareilly: बच्चा न होने पर महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, सिर पर मारे पत्थर, पति समेत पांच पर रिपोर्ट
घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना की तहरीर उसने 20 फरवरी को कोतवाली पूरनपुर में दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि महिला की ओर से सतेंद्र भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।