फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार बच्चों की मां से तीन साल तक दुष्कर्म, युवक ने शादी का झांसा देकर किया शोषण

Thu, 16 Mar 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

महिला अपने पति को छोड़ चुकी है। उसके चार बच्चे भी हैं। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में चार बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवक ने दुष्कर्म किया। शादी की जिद करने पर इनकार कर दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी सतेंद्र भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे है। वह पति को छोड़ चुकी है। सतेंद्र भदौरिया ने उसकी गरीबी का फायदा उठाकर और रुपयों का लालच देकर उसे फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। 

Bareilly: बच्चा न होने पर महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, सिर पर मारे पत्थर, पति समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन


घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना की तहरीर उसने 20 फरवरी को कोतवाली पूरनपुर में दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि महिला की ओर से सतेंद्र भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

युवती को ले जाने पर दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट

पूरनपुर क्षेत्र के एक और मामले में पड़ोसी के घर कामकाज को जाने वाली युवती लापता हो गई। पुलिस ने युवती को बहला फुसला कर ले जाने पर दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एक मोहल्ले की युवती की मां ने बताया कि उसकी पुत्री को पड़ोसी घर में काम के सिलसिले में अक्सर बुला लेते थे। यहां विकास का आना-जाना था। जिसे पड़ोसिन अपना चचेरा भाई बताती थी। पुत्री को 11 मार्च को विकास बहला फुसला कर ले गया। इसकी जानकारी करने पर दंपती ने गाली गलौज कर मारपीट की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि विकास, रवि और रवि की पत्नी ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें