बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर में रसोई गैस सिलिंडर का पाइप लीक हो जाने से अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में अमित गंभीर रूप से झुलस गया।
अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घर वाले अमित को जिला अस्पताल ले जाने के बजाए बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। संवाद