फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी के पेट पर लातें मारता दिखा युवक, वीडियो वायरल

Mon, 08 May 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से महिला का गर्भपात होने की घटना में आया नया मोड़
विज्ञापन

ग्रामीणों पर लगाया था घर में घुसकर पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव भगवंतापुर निवासी राजकुमार की पत्नी नीलम की पिटाई से गर्भपात होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिन लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया गया है, उन्होंने पुलिस को एक वीडियो दिया है। इसमें रामकुमार विवाद के बाद गर्भवती पत्नी के पेट पर लातें मारता दिख रहा है। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
नीलम ने पांच मई को कोतवाली पहुंचकर गांव के तीन लोगों पर भूमि विवाद के चलते घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चार महीने की गर्भवती का मेडिकल कराया। सीएचसी में मेडिकल करने वाले चिकित्सक ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने को जिला अस्पताल रेफर किया। मगर नीलम ने अल्ट्रासाउंड नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हालत खराब होने पर सीएचसी पहुंची नीलम ने पिटाई से चोट आने और गर्भपात होने की जानकारी दी। इलाज कर उसे घर भेज दिया गया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि नीलम जिन लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगा रही है, उनको कोतवाली पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोपियों ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें नीलम को उसका पति पीट रहा है। वीडियो में पति नीलम के पेट पर लातें मारते दिख रहा है। कोतवाल का कहना है कि जांच शुरू की गई है। सच्चाई सामने आने के बाद ही बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों घर से नदारद हैं। उनका मोबाइल भी बंद जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें