फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेला देखने जा रहे युवक की फिसली बाइक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवक मेला देखने जा रहा था।
विज्ञापन

घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव के पास रात करीब आठ बजे की है। न्यूरिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौरा कलां निवासी वीरेंद्र (20) पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार की शाम न्यूरिया क्षेत्र के भमोरा में चल रहे रामलीला मेले में जा रहा था। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से उसकी बाइक फिसल गई। हालत गंभीर होने पर उसका अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें