फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के सेल्हा गांव में सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में मिला। परिजन ने उसे पूरनपुर सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सेल्हा गांव निवासी दलजीत सिंह शनिवार को बाइक की सर्विस कराने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिजन ने तलाशी शुरू की। रविवार सुबह माधोटांडा मार्ग पर युवक अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन का कहना है कि बाइक, पर्स और मोबाइल भी मौके पर नहीं मिला। मामले की पुलिस को सूचना दी जा गई है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी माधोटांडा पुलिस को नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें