फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया लोेहे की रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पुरानी रंजिश के चलते से खेत से ट्रैक्टर लेकर आ रहे किसान को गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से लोहे की राॅड से हमला कर घाायल कर दिया। युवक बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद आरोपी युवक को मरा हुआ समझकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गांव खिरकिया निवासी भूपराम ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उन लोगों ने रविवार को देरशाम घर की ओर आ रहे उनके ट्रैक्टर को रोक लिया। विरोध करने पर वह लोग गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने भूपराम को लात-घूसों से जमकर पीटा।
एक हमलावर ने भूपराम के सिर पर लोहे ही राॅड से प्रहार किया। इसमें उनके गंभीर चोंटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर चले गए। इसी बीच भूपराम के परिजन आ गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि भूपराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में अवनीश कुमार, नीरज, अखिलेश, हरपाल, शकुंतला देवी, सतीश और अनमोल को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें