फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को घर से उठाकर ले गया युवक, खेत में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया (पीलीभीत)। घर के बाहर बड़ी बहन के साथ सो रही किशोरी को युवक उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची तो मामले की जानकारी परिजनों को हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की मृत्यु काफी समय पूर्व हो चुकी है। वह अपनी दो पुत्रियों के साथ घर में अकेली रहती है। रविवार को वह स्वयं घर के अंदर सो गई, जबकि उसकी दोनों पुत्रियां घर के बाहर बने छप्परनुमा कमरे में सो रहीं थीं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे गौरव उसकी एक पुत्री को घर से उठाकर ले गया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि गांव में एक शादी समारोह था, ऐसे में उसकी पुत्री की चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन

बाद मेें उसकी पुत्री ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। महिला ने मामले की शिकायत न्यूरिया पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी पर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- डॉ प्रतीक दहिया, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें