शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे एंटी रोमियो स्क्वायड पर विवादित बयान देने के विरोध में हिंदू संगठनों ने आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण का जगह-जगह पुतले जलाए गए। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी और हिजामं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव महंत की अगुवाई में सोमवार सुबह बैठक कर रणनीति बनाई। इसमें उन्होंने कहा कि आप नेता का बयान बेहद निंदनीय और ठेस पहुंचाने वाला है। उन पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। हिंदु वाहिनी कार्यकर्ता धुनों वाला चौराहा पर पहुंचे। जहां आप नेता प्रशांत भूषण के विरोध में जोरदार प्रदश्रन कर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सुमित पटेल, विक्रांत मिश्रा, थान सिंह मौर्य, राजेश सक्सेना, अमित गुप्ता, नितिन भारद्वाज, संटू पांडे, अचित मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, अरविंद वर्मा, अमरीश शर्मा, प्रेम अग्रवाल, घनश्याम मौर्य, रजत अग्रवाल आदि थे। इसके अलावा हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने छतरी चौराहा पर प्रशांत भूषण का पुतला फूंका।