इनर व्हील ने आयोजित किया योग शिविर
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
इनर व्हील की ओर से शहर के एक बारात घर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक आशा महाजन ने महिलाओं को योग की जानकारी देकर अभ्यास कराया। सुबह छह बजे एक बारात घर में हुए योग शिविर का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षक आशा महाजन प्राणायाम, कपाल भाती सहित कई आसानों की जानकारी दी। उन्होंने इन आसानों से होने वाले लाभ और इनके करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने योगासनों का अभ्यास भी कराया। क्लब की सचिव मोनिका बंसल ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखेंगे। कार्यक्रम में अंशु, बबिता, रितु, आरती, पूनम, संध्या, मंजू बक्शी, बीनू सेठी, साधना, पदमा चंद्रा, रेनू गोयल, लता अग्रवाल, कैलाश रानी, श्रद्धा जायसवाल सहित कई योग साधिकाएं मौजूद रहीं।